Headlines

सिरसा में बेसहारा पशु से बाइक टकराई:युवक की मौत, साथी घायल; पंजाब के रहने वाले, डबवाली से लौट रहे थे




सिरसा जिले के डबवाली में मलोट रोड पर सोमवार को सड़क हादसा हुआ। गुरु नानक कॉलेज के पास एक बेसहारा पशु से बाइक टकरा गई। हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दोनों में से घायल युवक की पहचान हुई है, उसका नाम गोविंद पुत्र बलदेव सिंह है। दोनों युवक डबवाली से पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के मैहना गांव जा रहे थे। कॉलेज के पास अचानक बेसहारा पशु सामने आ गया और बाइक उससे टकरा गई। टक्कर से बाइक गिर गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। दोनों युवक पंजाब के रहने वाले हादसे के बाद लोग जमा हो गए। मंडी डबवाली एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। दूसरे घायल का इलाज चल रहा है। दोनों युवक पंजाब के मैहना गांव के रहने वाले हैं। मलोट रोड पर बेसहारा पशुओं के कारण ऐसे हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *