Headlines

Tamil Nadu Gem Granite Case: 3 Drivers Arrested Over POCSO Charges



तमिलनाडु में जेम ग्रेनाइट के संस्थापक आर. वीरमणि से जुड़े POCSO मामलों में पुलिस ने उनके तीन ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि लासर, पार्थिबन और बाबू नाम के ये ड्राइवर नाबालिग लड़कियों को वीरमणि के पास लाते थे और उनके यौन अपराधों में मदद करते

.

मामले की जांच तब शुरू हुई, जब चेन्नई पुलिस को एक पेनड्राइव मिली। इसमें वीरमणि के एक नाबालिग लड़की के साथ यौन अपराध का वीडियो था। इसके बाद वीरमणि के साथ शांति और महेंद्र सिम्हन को गिरफ्तार किया गया। एक दूसरे वीडियो की जानकारी पुलिस को नहीं देने के आरोप में गणेशन को भी गिरफ्तार किया गया था।

POCSO मामलों की जांच के लिए SIT बनाई गई है। वीरमणि के खिलाफ पहले 4 मामले दर्ज थे और 2 अक्टूबर को पांचवां मामला दर्ज हुआ। पुलिस अब तीनों ड्राइवरों की भूमिका समेत पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *