Headlines

करनाल में दिव्यांग बेटी से छेड़छाड़:विरोध पर दंपती से मारपीट,घर में घुसने का आरोप, सोने की बाली-लॉकेट ले जाने और सीसीटीवी कैमरा तोड़कर ले जाने की शिकायत




करनाल जिला में मधुबन थाना क्षेत्र के नजदीकी गांव में एक दिव्यांग युवती के साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पांच युवकों के खिलाफ शिकायत दी गई। शिकायत के अनुसार, युवकों ने घर में घुसकर युवती के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की और उसके कपड़े फट गए। माता-पिता ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। महिला की मेडिकल जांच में एक फ्रैक्चर मिला। पुलिस ने जांच के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, छेड़छाड़ के आरोप की पुष्टि के लिए पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिला। एक-एक करके घर में घुसने का आरोप
कंबोपुरा की शिकायतकर्ता महिला ने थाना मधुबन में दी शिकायत में बताया कि 26 सितंबर को शाम करीब 6 बजे पड़ोस के पांच लड़के दीपा, विक्की, रोहतास, सुनील और अरुण उनके घर में एक-एक करके घुसे। उस समय उनकी छोटी बेटी घर पर अकेली थी। शिकायत में बताया गया कि बेटी शारीरिक रूप से दिव्यांग है और चलने, देखने व बोलने में सक्षम नहीं है। कपड़े फटने और मारपीट का आरोप
शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने घर में बेटी के साथ छेड़छाड़ और गलत काम करने की कोशिश की, जिससे उसके कपड़े फट गए। इसी दौरान शिकायतकर्ता और उनके पति बाहर से घर पहुंचे। उन्होंने युवकों को देखा और बेटी को छुड़ाने की कोशिश की। आरोप है कि इसके बाद पांचों ने दंपती के साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में कहा गया कि आरोपी अपने साथ ईंटें और अन्य हथियार लेकर आए थे। सोने के गहने ले जाने की शिकायत
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी उसकी सोने की बाली और सोने का लॉकेट निकालकर ले गए। जाते समय उन्होंने दंपती को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि घर में लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़कर आरोपी अपने साथ ले गए, ताकि घटना का कोई सबूत न बच सके। शिकायतकर्ता ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की। पहले दोनों पक्षों पर हुई थी निवारक कार्रवाई
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 27 सितंबर को शिकायतकर्ता थाना मधुबन पहुंची और मेडिकल रिपोर्ट के साथ शिकायत दी। शिकायत में लगाए आरोपों की तस्दीक की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच विवाद को देखते हुए दोनों पक्षों की शिकायतों पर 29 सितंबर को रपट दर्ज की और जांच शुरू कर दी। एक चोट में फ्रैक्चर मिला
5 अक्टूबर को करनाल सरकारी अस्पताल से शिकायतकर्ता महिा की एक्स-रे फिल्म और रिपोर्ट पुलिस को मिली। जिसमें एक फ्रैक्चर पाया गया।पुलिस की जांच में परिवाद में लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं मिला। वहीं मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर मारपीट व चोट पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज करने की कार्रवाई की गई। मामले की शिकायत महिला हेड कांस्टेबल आशा को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *