Headlines

खगड़िया में शिक्षक की पिटाई का VIDEO:महिलाओं-बच्चों ने स्कूल परिसर में पीटा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छुड़ाया, जांच शुरू




खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय, झांझरा में एक शिक्षक की कुछ ग्रामीण महिलाओं द्वारा कथित तौर पर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई करती दिख रही हैं। शिक्षक की पहचान देउठा गांव निवासी संजीव कुमार (पिता राम अवतार शर्मा) के रूप में हुई है। घटना के समय विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। घटना से जुड़ी तस्वीरें… ग्रामीणों के बीच से सुरक्षित निकालकर थाने पहुंचाया
सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिक्षक को ग्रामीणों के बीच से सुरक्षित निकालकर थाने पहुंचाया। फिलहाल शिक्षक पर लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगा रही है। इस बीच, नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) रजनीश कुमार ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और शिक्षा विभाग दोनों ही इस मामले की जांच में जुटे हैं। शिक्षक पर लगे आरोपों और घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हैं, लेकिन प्रशासन ने लोगों से जांच पूरी होने तक अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *