![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक एक युवक की लाश घर में मिली थी। किसी ने सिलबट्टे से कुचलकर उसे मार डाला था। मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की और पुलिस डॉग रूबी की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम भकुर्रा आवासपारा निवासी गोरखनाथ चौहान 65 साल ने रविवार की रात लैलूंगा थाना में सूचना दी कि उसका बेटा रामनाथ उर्फ सोनू चैहान 23 साल का शव घर की परछी में है और उसके सिर व गर्दन में सीलबट्टा पड़ा हुआ है। उसने बताया कि रामनाथ शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर झगड़ा करता था, इसलिए उसके साथ कोई नहीं रहता था। उसकी मां भी एक सप्ताह पहले अपनी बेटी के घर ग्राम जमुना चली गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया। मौके पर आरोपी का गमछा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त किया। इसके बाद जांच के दौरान डॉग स्क्वाड की मदद ली गई।
पुलिस डॉग आरोपी तक पहुंची
पुलिस डॉग रूबी को डॉग मास्टर विरेन्द्र अनंत ने घटनास्थल से मिले सुराग के आधार पर कई लोगों को जांच के लिए खड़ा कराया गया। पुलिस डॉग रूबी ने मृतक के मित्र भुवनेश्वर यादव तक पहुंचकर स्पष्ट संकेत दिए। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
शराब पीने को लेकर विवाद हुआ
आरोपी भुवनेश्वर यादव 26 साल ने बताया कि घटना वाले दिन वह और मृतक साथ बैठकर खाना खाते हुए शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने घर में रखे भारी सिलबट्टे से रामनाथ उर्फ सोनू के सिर और गर्दन पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है।
SSP ने डॉग स्क्वायड की तारीफ की
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस हर गंभीर अपराध की वैज्ञानिक एवं साक्ष्य-आधारित विवेचना कर अपराधियों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मामले में लैलूंगा पुलिस और डॉग स्क्वायड ने सराहनीय काम किया है। आरोपी को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई की गई है।
Source link
रायगढ़ में सिलबट्टे से कुचलकर दोस्त ने की हत्या:शराब पीने के दौरान उपजा विवाद, जांच में पुलिस डॉग रूबी युवक के हत्यारे तक पहुंची
