गोरखपुर की इंफ्लुएंसर श्वेता राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा। जिसमें वो AIIMS की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते नजर आ रही हैं। वीडियो में श्वेता बताती हैं कि उनके भाई का बुधवार रात 11: 30 बजे के करीब एक्सीडेंट हो गया।
.
जिसके तुरंत बाद परिवार वाले घायल को गोरखपुर AIIMS लेकर गए। उनका कहना है कि करीब 9 घंटे तक कोई भी डॉक्टर उनके भाई को देखने नहीं आया। रोते हुए बोली कि कुछ समझ नहीं आ रहा है भाई को लेकर कहा जाऊ। बहुत बेबस महसूस कर रही।
रिपोर्ट देखने वाला भी कोई नहीं उन्होंने बताया कि डॉक्टर मौजूद न होने की वजह से किसी को रिपोर्ट भी नहीं दिखा सकी। उन्होंने आगे कहा कि यहां तक रिफर का प्रोसेस भी पूरा नहीं किया जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि एक बार डॉक्टर को आ जाने दीजिए।

श्वेता का कहना है कि प्राइवेट डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाने पर उन्होंने कहा कि बहुत लेट हो गया है।
प्राइवेट डॉक्टरों ने हाथ खड़े किए श्वेता का कहना है कि प्राइवेट डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाने पर उन्होंने कहा कि बहुत लेट हो गया है। बाहर के दूसरे डॉक्टरों ने हाथ खड़ा कर दिया है।
श्वेता ने रोते हुए सवाल किया कि किस बात का ये AIIMS है। यहां इमर्जेंसी में एक भी डॉक्टर नहीं है। चार- चार न्यूरो सर्जन हैं एम्स में लेकिन कोई मौजूद नहीं है।
बुधवार रात 11: 30 बजे हुआ एक्सीडेंट बता दें कि श्वेता ने यह वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे पब्लिश किया। उनके हिसाब से बुधवार रात करीब 11 बजे उनके भाई का एक्सीडेंट हुआ था।
लोग जमकर कर रहे शेयर वीडियो पोस्ट होने के बाद से ही जमकर वायरल हो रहा है। तमाम लोग से रिपोस्ट और शेयर कर रहे हैं। साथ लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। रात करीब 8 बजे तक 8 लाख 55 हजार व्यूज, 8 हजार के आसपास शेयर, 1,300 रिशेयर, 32 हजार से ऊपर कमेंट और 8 हजार से ऊपर लाइक आए हैं।
