![]()
रामपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम मंगलवार को ज्ञापन भेजा है। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और उनके फैसलों की स्वतंत्र जांच की मांग की गई है। ज्ञापन एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह के जरिए भेजा गया। कांग्रेस ने ज्ञापन में निर्वाचन आयोग के कामकाज और मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों पर चिंता जताई। पार्टी का कहना है कि पिछले दस महीनों में निर्वाचन आयुक्तों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के कुछ फैसलों पर आपत्ति दर्ज कराई थी। फैसलों की पारदर्शिता पर सवाल उठाए
ज्ञापन में मतदाता सूचियों की समीक्षा (SIR) नाम जोड़ने-हटाने और आईटी प्रणाली के केंद्रीकरण से जुड़े फैसलों की पारदर्शिता पर सवाल उठाए गए हैं। ब्लॉक कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगे आरोपों की जांच और उनके कार्यकाल के प्रमुख फैसलों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की है। पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रही है
कांग्रेस ने कहा कि इन मांगों को लेकर पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रही है। राष्ट्रपति से आग्रह है कि वे मामले का संज्ञान लेकर जरूरी कार्रवाई करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे। राहुल-प्रियंका ढाई घंटे से आकाशवाणी में धरने पर
बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ढाई घंटे से ज्यादा समय से दिल्ली आकाशवाणी कैंपस में धरने पर बैठे हैं। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 19 विपक्षी पार्टियों के सेव डेमोक्रेसी मार्च में शामिल थे।
Source link
रामपुर कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन:मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई की मांग, कहा- फैसलों की स्वतंत्र जांच हो
