![]()
जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के करीब 4 से 5 मामलों में वांछित था। एसपी पंकज यादव के निर्देशानुसार जिले में अपराधियों और तस्करों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन कालचक्र चलाया जा रहा है। इस ऑपरेश के तहत ही आरोपी को पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार- आरोपी सुरेश बिश्नोई पुत्र हड़मानाराम बिश्नोई, निवासी देवराजनगर खिंदाखोर, थाना ओसियां साल 2024 और 2025 में दर्ज अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई के मामलों फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। एएसपी रामेश्वरलाल मेघवाल और सीओ रतनसिंह के सुपरविजन में ओसियां थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी डाटाबेस और मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
Source link
जोधपुर पुलिस ने नशा सप्लाई करने वाले तस्कर को पकड़ा:चार अलग-अलग मामलों में फरार था, 15 हजार का इनाम था घोषित
