Headlines

मधुबनी में ऑटो यात्रियों से लूट, 2 अपराधी गिरफ्तार:50 हजार कैश, सूटकेस और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद




मधुबनी जिले के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में ऑटो सवार यात्रियों से हथियार के बल पर लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटा गया करीब 50 हजार रुपये नकद, दो सूटकेस, दो बैग और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। चार हथियारबंद अपराधियों ने ऑटो रोककर की लूटपाट यह घटना 4 अक्टूबर को हुई थी। दिल्ली से दरभंगा पहुंचे एक युवक अपने रिश्तेदार के साथ ऑटो से घर जा रहे थे। नरुआर गाछी और विदेश्वर स्थान चौक के बीच दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने ऑटो रोककर उनसे लूटपाट की थी। लूट के बाद ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई पूछताछ के बाद अन्य अपराधियों की जानकारी मिली, जिसके आधार पर छापेमारी कर दो और आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस अब बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *