Headlines

पलवल नगर परिषद का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते अरेस्ट:घर न गिराने के बदले मांगे थे ₹50 हजार, पहले भी ले चुका था ₹25 हजार




नगर परिषद पलवल में तैनात बिल्डिंग इंस्पेक्टर को स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की पलवल यूनिट ने 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चिम्मन लाल तेवतिया के रूप में हुई है।
एंटी करप्शन ब्यूरो के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि बिल्डिंग इंस्पेक्टर उसके मकान को गिराने की कार्रवाई न करने के बदले 50 हजार रुपए मांग रहा है। आरोपी 5 अक्टूबर को 25 हजार रुपए पहले ही ले चुका था और बाकी 25 हजार की मांग कर रहा था। पशुपालन विभाग के अधिकारी भी रहे मौजूद शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 6 अक्टूबर को ट्रैप लगाया। इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में टीम ने आरोपी चिम्मन लाल तेवतिया को शेष 25 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पशुपालन विभाग के डॉ. महेंद्र सिंह बतौर गजटेड ऑफिसर स्वतंत्र गवाह के रूप में मौजूद रहे। टीम ने बीएनएसएस-2023 की धारा 105 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ थाना फरीदाबाद में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विजिलेंस ने लोगों से अपील की है कि रिश्वत मांगने की सूचना 1064 हेल्पलाइन या ‘सतर्क-हरियाणा’ ऐप पर फोटो-वीडियो के साथ दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *