![]()
भारतीय मजदूर संघ जिला ब्यावर और नगर परिषद कर्मचारी संघ की ओर से मंगलवार को नव नियुक्त सभापति पुष्पा बल्दुआ और उनके पति जयकिशन बल्दुआ का फूलमालाओं और बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान पार्षद रवि टांक और दिनेश कुमावत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शहर की साफ-सफाई, बिजली-पानी और श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं को लेकर सभापति से चर्चा की गई। संगठन की रीति-नीति बताई जिला मंत्री दिलीप कुमार जांगिड़ ने भारतीय मजदूर संघ की रीति-नीति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन राष्ट्रहित, उद्योग हित और श्रमिक हित को सबसे ऊपर रखता है। इस दौरान संगठन की ओर से श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सभापति के साथ चर्चा की गई। शहर की समस्याओं के समाधान का भरोसा सभापति पुष्पा बल्दुआ ने ब्यावर शहर की साफ-सफाई, बिजली और पानी से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं पर भी जल्द समाधान का प्रयास करने की बात कही। पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के संभाग सह संगठन मंत्री दिलीप टांक, जिला संरक्षक दिलीप सेन, सीमेंट महासंघ महामंत्री शंकर सिंह लगेत, ऑटो संघ अध्यक्ष घनश्याम सिंह भाट और नगर परिषद कर्मचारी संघ अध्यक्ष गोपाल गोयर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
ब्यावर की नव नियुक्त सभापति पुष्पा बल्दुआ का स्वागत:भारतीय मजदूर संघ ने किया अभिनंदन, शहर की समस्याओं से कराया अवगत
