Headlines

चंडीगढ़- INDIA गठबंधन के प्रदर्शन में युवक को थप्पड़ मारे:बोला- मैं कांग्रेस का वर्कर हूं, नेताओं ने कहा- हमारी पार्टी का नहीं




चंडीगढ़ में इंडिया गठबंधन के “वोट बचाओ, देश बचाओ” मार्च के दौरान एक युवक की पिटाई की गई। कांग्रेस वर्करों ने उसे थप्पड़ मारे। कांग्रेस का कहना है कि जिस युवक के साथ मारपीट की गई, वह पार्टी का कार्यकर्ता नहीं था। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वह प्रदर्शन के दौरान पार्टी के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था। वहीं, मारपीट का शिकार हुए युवक ने खुद को कांग्रेस कार्यकर्ता बताया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की के नेतृत्व में मंगलवार को इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के आह्वान के साथ मार्च निकाला। मार्च में कांग्रेस के पार्षदों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर प्रदर्शनकारी डीसी कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। डीसी कार्यालय से कुछ दूरी पहले चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मार्च को रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने वहीं जोरदार नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लक्की बोले- निष्पक्ष चुनाव आयोग भी जरूरी
एचएस लक्की ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने से सुरक्षित नहीं रहता, बल्कि निष्पक्ष मतदाता सूची और निष्पक्ष चुनाव आयोग भी जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। लक्की ने कहा कि चुनाव से पहले एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने से मतदाताओं के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि वोट किसी नागरिक के लिए केवल एक नंबर नहीं, बल्कि लोकतंत्र में उसकी सबसे बड़ी ताकत है। यदि किसी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाता है तो चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक ज्ञापन चंडीगढ़ के DC के माध्यम से सौंपा गया। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने और चुनाव आयोग की निष्पक्षता एवं संस्थागत विश्वसनीयता बहाल करने की मांग की गई है। जब तक ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से नहीं हटाया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *