Headlines

वीरभद्र सिंह की लीगेसी को लेकर छलका प्रतिभा का दर्द:बोलीं-राजा साहब को गुजरे अभी 4 साल हुए; पोस्टर से फोटो गायब होने पर जताई नाराजगी




हिमाचल में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की विरासत को लेकर कांग्रेस में एक बार फिर सियासी खींचतान सामने आई है। वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को रोहड़ू में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के हालिया कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाए। प्रतिभा ने कहा कि वीरभद्र सिंह को गुजरे अभी चार-साढ़े चार साल ही हुए हैं। इतनी जल्दी उन्हें भुला दिया गया है। दरअसल, मुख्यमंत्री सुक्खू के बीते शुक्रवार को रोहड़ू दौरे के दौरान लगाए गए पोस्टरों से वीरभद्र सिंह नदारद थे। रोहड़ू वीरभद्र सिंह की कर्मभूमि रही है। रोहड़ू से ही उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वीरभद्र सिंह छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री, तीन बार केंद्रीय मंत्री और कई बार सांसद रहे। ऐसे में रोहड़ू में सीएम के कार्यक्रम के दौरान मंच से वीरभद्न सिंह का नाम तक नहीं लिया गया और न ही पोस्टर में वीरभद्र की फोटो लगाई गई। इस पर प्रतिभा सिंह ने नाराजगी जताई। प्रतिभा सिंह ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि अगर इन्होंने (आयोजकों) फोटो नहीं लगाई तो कम से कम अपने लोग ही खुद 20 पोस्टर बनाकर लगा देते।
रोहड़ू-रामपुर में दोनों जगह पोस्टर से वीरभद्र सिंह गायब रहे यही वजह है कि प्रतिभा सिंह के बयान को कांग्रेस के भीतर वीरभद्र सिंह परिवार और संगठन के मौजूदा नेतृत्व के बीच मतभेदों के संदर्भ में देखा जा रहा है। बीजेपी ने भी इसे मुद्दा बनाया है, क्योंकि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के रोहड़ू और रामपुर दोनों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यक्रम में वीरभद्र सिंह का जिक्र तक नहीं किया गया। दोनों विधानसभा के कार्यक्रम में लगे पोस्टरों से वीरभद्र सिंह गायब रहे। सुक्खू-वीरभद्र खेमे की पुरानी राजनीतिक खींचतान हिमाचल की राजनीति में वीरभद्र सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच हमेश छत्तीस का आंकड़ा रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर भी वीरभद्र परिवार की दावेदारी और सुक्खू के चयन के बीच पार्टी के भीतर खींचतान सामने आई थी। वीरभद्र सिंह की अनदेखी को लेकर ही पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फरवरी 2024 में अपने मंत्री पद से इस्तीफा तक दिया था, क्योंकि पूर्व सरकार के कार्यकाल में मंजूरी के बावजूद रिज पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित नहीं की जा रही थी। हालांकि हाईकमान में हस्तक्षेप के बाद विक्रमादित्य का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया और उन्हें मना लिया गया था। छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र, कांग्रेस की राजनीति में अब भी प्रभाव वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उनका राजनीतिक जीवन करीब छह दशक लंबा रहा और वे कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली हिमाचली नेताओं में शामिल रहे। ऐसे में रोहड़ू में प्रतिभा सिंह का यह बयान महज एक परिवार की नाराजगी के तौर पर नहीं देखा जा रहा, बल्कि कांग्रेस में वीरभद्र सिंह की राजनीतिक विरासत को लेकर चल रही बहस को फिर सामने लाता है। खास तौर पर तब, जब वीरभद्र परिवार की ओर से पहले भी संगठन और सरकार के कामकाज को लेकर अलग-अलग मौकों पर असहमति सामने आती रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *