Headlines

तरनतारन में AAP सरपंच की गोली मारकर हत्या:बस स्टैंड पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, अस्पताल में तोड़ा दम




तरनतारन जिले के गांव तूत के आम आदमी पार्टी (AAP) सरपंच अश्वनी देवगन की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात पट्‌टी हलके के तूत बस स्टैंड पर अज्ञात हमलावरों ने की। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार अश्वनी देवगन बस स्टैंड तूत के पास मौजूद थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।फिलहाल, पुलिस की ओर से इस घटना को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *