Headlines

बिलासपुर में बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला लापता:3 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, सरकंडा पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया




बिलासपुर मोपका की शिवम वाटिका कॉलोनी से 2 अक्टूबर की शाम एक महिला रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। वह बच्चे को ट्यूशन छोड़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन दिन बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। यह मामला मोपका की शिवम वाटिका कॉलोनी का है। मोबाइल बंद मिला तो पुलिस में रिपोर्ट की मामला मोपका की शिवम वाटिका कॉलोनी का है। जानकारी के मुताबिक महिला 2 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और वह वापस घर नहीं पहुंची। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। महिला की तलाश में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और आने-जाने वाले संभावित स्थानों के कैमरों की भी जांच की जा रही है। महिला को लापता हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। आखिर महिला घर से निकलने के बाद कहां गई? उसके साथ क्या हुआ? इन सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी है। पुलिस टीम लगाई गई, शीघ्र ही महिला को ढूंढ लिया जाएगा एडिशनल एसपी पंकज कुमार पटेल के मुताबिक महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने गई और अपना मोबाइल उसके पास छोड़ दिया। इसके बाद वह ऑटो से चली गई। सरकंडा पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश कर रही है। शीघ्र ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *