![]()
लुधियाना में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सलेम टाबरी इलाके में एक परिवार ने श्मशान घाट से ऐन वक्त पर अपने बेटे का अंतिम संस्कार रुकवा दिया और डेड बॉडी को वापस ले आए। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है, जो इलाके में ‘लापियानो पिज़्ज़ा’ (Lapiyano Pizza) आउटलेट चलाता था। सन्नी के परिवार का सीधा आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने ही उसका कत्ल किया है। 2 साल पहले हुई थी लव मैरिज, घर जमाई बनकर रह रहा था सन्नी परिजनों ने बताया कि सन्नी की 2 साल पहले लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद से ही वह अपने ससुराल में ‘घर जमाई’ बनकर रह रहा था। सन्नी के परिवार के मुताबिक, उन्हें ससुराल वालों की तरफ से सूचना दी गई थी कि सन्नी को हार्ट अटैक आया है और उसकी मौत हो गई है। गले पर निशान देख गहराया शक, श्मशान से रुकवाया संस्कार जब सन्नी के घरवाले मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को देखा, तो उनके होश उड़ गए। सन्नी के गले पर संदिग्ध निशान थे। इसे देखते ही परिवार का शक यकीन में बदल गया कि यह कोई हार्ट अटैक नहीं, बल्कि हत्या (मर्डर) का मामला है। शक गहराने पर परिवार ने सलेम टाबरी श्मशान घाट पर चल रही अंतिम संस्कार की प्रकिया का कड़ा विरोध किया और संस्कार बीच में ही रुकवा दिया। उन्होंने बॉडी को अपने कब्जे में लिया और श्मशान घाट से वापस ले आए। एल्डेको चौकी में शिकायत दर्ज,कल होगा पोस्टमार्टम सन्नी के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तुरंत एल्डेको (Eldeco) पुलिस चौकी में मामले की शिकायत की और इंसाफ की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कल (बुधवार को) शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
Source link
लुधियाना में श्मशान घाट से वापस लाई गई लाश:पिज़्ज़ा आउटलेट चलाने वाले की संदिग्ध मौत; परिवार ने रुकवाया संस्कार, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
