![]()
हनुमानगढ़ में बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए बाल कल्याण समिति (CWC) ने लोगों की शिकायतों पर नॉनवेज की दुकानों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान CWC मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल को जंक्शन की एक दुकान पर उत्तर प्रदेश का नाबालिग बच्चा काम करता मिला। नाबालिग मिलने पर तुरंत लिया संज्ञान नाबालिग के काम करते मिलने पर मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने प्रतिष्ठान मालिक से पाबंद पत्र भरवाया और बच्चे को 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश भेजने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान मालिकों को बच्चों से बाल श्रम नहीं कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए और ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। ‘बच्चों का स्थान स्कूल है, कार्यस्थल नहीं’ CWC मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने कहा कि बच्चों का स्थान स्कूल है, कार्यस्थल नहीं। उन्होंने प्रतिष्ठान संचालकों से बाल श्रम नहीं कराने और नागरिकों से कहीं भी बाल श्रम होने की जानकारी CWC तक पहुंचाने की अपील की। आगे भी जारी रहेंगे निरीक्षण CWC की ओर से स्पष्ट किया गया कि बाल श्रम की रोकथाम के लिए इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। कार्रवाई के दौरान सहायक उपनिरीक्षक लालचंद, कॉन्स्टेबल सुभाष कुमार और पाला राम भी मौजूद रहे।
Source link
नाबालिग से काम कराने पर CWC का एक्शन:दुकान मालिक से पाबंद पत्र भरवाया, 24 घंटे में घर भेजने के दिए निर्देश
