Headlines

मिलावटी दूध पर पंचकूला DC का एक्शन:पंजाब से आ रहे टैंकर रुकवाकर लिए सैंपल; बिना नंबर प्लेट बाइक इंपाउंड, बोले-रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई




हरियाणा के पंचकूला में DC सतपाल शर्मा ने मंगलवार को रामगढ़ के पास मानक्या गांव में अचानक औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पंजाब से दूध लेकर आ रहे वाहनों को रुकवाकर चेकिंग की गई और खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) को मौके पर ही सैंपल लेकर लैब भेजने के निर्देश दिए। डीसी सतपाल शर्मा के अनुसार उनके पास शिकायत आई थी कि बॉर्डर पार से मिलावटी दूध पंचकूला शहर में दूध सप्लाई हो रहा है। जिसके चलते बॉर्डर के गांव मानक्या में डीसी सतपाल शर्मा ने रेड मारी। उन्होंने इस दौरान दूध के सैंपल भरवाए। DC ने कहा कि यदि सैंपल में मिलावट पाई जाती है तो आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिना नंबर की बाइकों से हो रही थी सप्लाई निरीक्षण के दौरान पंजाब नंबर की गाड़ियों में दूध के बड़े कंटेनर मिले। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की कई बाइक भी मिलीं, जो दूध सप्लाई करने शहर की ओर जा रही थीं। पूछताछ में चालकों ने बताया कि वे पंजाब से दूध लाकर जिले में सप्लाई करते हैं। DC ने आरटीए (RTA) अधिकारियों को बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के तुरंत चालान काटने और उन्हें इंपाउंड करने के निर्देश दिए। रायपुररानी में स्वीट शॉप की चेकिंग मानक्या के बाद DC सतपाल शर्मा रायपुररानी पहुंचे और मिठाई की दुकानों का जायजा लिया। उन्होंने दूध, खोया और मिठाइयों की क्वालिटी चेक की। DC ने बताया कि हाल ही में पंचकूला के बड़े स्वीट सेलर्स के साथ बैठक कर साफ-सफाई और क्वालिटी मेंटेन रखने के निर्देश दिए गए थे। त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने के कारण खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग और चेकिंग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *