![]()
रायपुर के पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और मेडिकल शिक्षकों के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज ने 152 पदों पर संविदा भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि भर्ती के लिए अलग से लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।इंटरव्यू 14 अक्टूबर 2026 को मेडिकल कॉलेज परिसर में होगा। इच्छुक उम्मीदवार जरूरी दस्तावेजों के साथ सीधे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। सबसे ज्यादा 73 पद सीनियर रेजिडेंट भर्ती में सबसे ज्यादा 73 पद सीनियर रेजिडेंट के हैं। इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर के 71 पद पर भर्ती होगी। इन पदों पर क्लीनिकल और नॉन-क्लीनिकल विभागों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। वहीं क्रिटिकल केयर और सीटीवीएस विभाग के लिए जूनियर रेजिडेंट के 8 पद रखे गए हैं। इस तरह सीनियर रेजिडेंट, असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रेजिडेंट के कुल 152 पद भरे जाएंगे। 14 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से इंटरव्यू वॉक-इन इंटरव्यू 14 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। उम्मीदवारों को पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता कार्यालय स्थित कॉलेज काउंसिल हॉल में पहुंचना होगा।उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले पहुंचें, ताकि आवेदन और दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। दोपहर 12 बजे तक ही जमा होगा आवेदन इंटरव्यू वाले दिन आवेदन फॉर्म जमा करने की समय-सीमा भी तय की गई है। कैंडिडेट दोपहर 12 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। इसके बाद पहुंचने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ये दस्तावेज साथ लाने होंगे उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय अपने ओरिजनल प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और शैक्षणिक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी। इसके अलावा योग्यता और अनुभव से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी साथ रखने होंगे। सभी पदों पर संविदा नियुक्ति मेडिकल कॉलेज के सभी 152 पदों पर नियुक्ति संविदा आधार पर होगी। सीनियर और जूनियर रेजिडेंट की भर्ती से अस्पताल में मरीजों की देखभाल और आपातकालीन सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति से मेडिकल छात्रों की पढ़ाई और क्लीनिकल ट्रेनिंग में मदद मिलेगी। भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी: अलग-अलग पदों के लिए योग्यता, अनुभव और मानदेय की शर्तें अलग हो सकती हैं। इसलिए उम्मीदवार इंटरव्यू में जाने से पहले भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जरूर देख लें। पूरी जानकारी पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Source link
रायपुर मेडिकल कॉलेज में 152 पदों पर भर्ती:सीनियर रेजिडेंट के 73 ,असिस्टेंट प्रोफेसर के 71 पद, 14 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू
