![]()
रायपुर नगर निगम ने बकाया टैक्स वसूलने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। इसी के तहत जोन 5 की टीम ने वार्ड 39 के मारुति बिजनेस पार्क में दो कमर्शियल प्रॉपर्टी को सील कर दिया। इन दोनों संपत्तियों का टैक्स साल 2018-19 से बकाया था। नगर निगम के अनुसार, अनीता दयाल की दुकान नंबर SF7B पर 1,31,628 रुपए और साईंप्रकाश डेवलपमेंट की दुकान नंबर FF3B पर 1,80,607 रुपए का टैक्स बकाया था। दोनों पर कुल 3,12,235 रुपए की राशि बाकी थी। लंबे समय से नहीं जमा किया था टैक्स बकाया राशि लंबे समय से जमा नहीं करने पर जोन-5 राजस्व विभाग की टीम ने दोनों दुकानों में ताला लगाकर सील कर दिया। यह कार्रवाई जोन-5 कमिश्नर खीरसागर नायक के निर्देश पर की गई। 10 जोनों में चल रहा वसूली अभियान नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के आदेश और अपर आयुक्त राजस्व लोकेश्वर साहू, उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजलि शर्मा के निर्देश पर निगम के सभी 10 जोनों में बकाया राजस्व वसूली का अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव, राजस्व निरीक्षक खगेंद्र सोनी, मनीष भोई और सहायक राजस्व निरीक्षक विपिन सोनी, देवेंद्र नेताम, रवि सोनी, मयंक यादव और मनीष खुंटे मौजूद रहे।
Source link
8 साल से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा, निगम का एक्शन:मारुति बिजनेस पार्क की 2 प्रॉपर्टी सील, 3.12 लाख रुपए से ज्यादा टैक्स था बकाया
