Headlines

ग्वालियर चिड़ियाघर की पार्किंग से नवविवाहिता गायब:पति बाइक पार्क करने गया, लौटकर देखा तो दूसरे युवक के साथ जा रही थी




शिवपुरी के एक युवक की नई-नवेली पत्नी ग्वालियर के चिड़ियाघर की पार्किंग से अचानक गायब हो गई। पति बाइक पार्क करने गया था, कुछ मिनट बाद लौटा तो पत्नी एक अज्ञात युवक के साथ बाइक पर बैठकर जाती दिखाई दी। मामला शिवपुरी जिले के नरवर निवासी 21 वर्षीय युवक और उसकी 18 वर्षीय पत्नी से जुड़ा है। युवक मंगलवार को अपनी पत्नी को बाइक से शिवपुरी से ग्वालियर लेकर आया था। रास्ते में पत्नी ने पहले चिड़ियाघर घूमने और इसके बाद रिश्तेदारों से मिलने की बात कही। बाइक पार्क करने गया पति, पत्नी गायब मिली युवक के मुताबिक, चिड़ियाघर पहुंचने के बाद उसने पत्नी को गेट के पास खड़े होने के लिए कहा और खुद बाइक पार्क करने चला गया। कुछ मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो पत्नी वहां नहीं थी। आसपास तलाश करने पर उसे पता चला कि वह किसी युवक के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को अरमान खान बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि अरमान ने पत्नी को किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा है। इसके बाद वह अपने चाचा के साथ पड़ाव थाने पहुंचा और पत्नी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। CCTV और फोन लोकेशन से तलाश पड़ाव थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। चिड़ियाघर परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फोन लोकेशन के जरिए भी युवती और अरमान की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *