Headlines

ट्रेन में नहीं मिल रहा टिकट…विमान किराया 3 गुना महंगा:छठ महापर्व में दिल्ली-पटना फ्लाइट का टिकट 25 हजार पहुंचा, जानिए किस रूट पर क्या है फेयर




13 से 16 नवंबर तक छठ पूजा है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु जैसे शहरों में रहने वाले लोग पर्व के अवसर पर घर जाने की तैयारी में हैं, लेकिन इनके सामने टिकट की बड़ी समस्या है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। फ्लाइट के टिकट की कीमत तीन गुना तक बढ़ गई है। दिल्ली से बिहार आने वाली ट्रेनों में टिकटों की मारामारी है। छठ पूजा के समय पटना आने के लिए ट्रेन और फ्लाइट की क्या स्थिति है? पढ़िए रिपोर्ट…। दिल्ली से पटना आने के लिए नहीं मिल रहे टिकट छठ पूजा में शामिल होने के लिए अगर आप दिल्ली से पटना आना चाहते हैं तो 13-14 नवंबर के लिए टिकट नहीं मिल रहे हैं। कोलकाता से पटना आने वाली ट्रेनों में टिकट नहीं कोलकाता से पटना आने के लिए ट्रेन के टिकट नहीं मिल रहे हैं। दुरंतो एक्सप्रेस में टिकट नहीं है। पूर्वा एक्सप्रेस में वेटिंग 200 तक पहुंच गई है। मुंबई से पटना आने वाली ट्रेनों की स्थिति मुंबई से पटना आने वाली ट्रेनों में भी 13 नवंबर और इसके आसपास के दिनों में टिकट नहीं मिल रहे हैं। ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार या टिकट खत्म है। बेंगलुरु से पटना आने के लिए नहीं मिल रहे टिकट ट्रेन से बेंगलुरु से पटना आने के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। संघमित्रा एक्सप्रेस में वेटिंग 100 के पार है। बागमती एक्सप्रेस में टिकट नहीं बचे हैं। चेन्नई से पटना आने वाली ट्रेनें फुल अगर चेन्नई से पटना ट्रेन से आना चाहते हैं तो टिकट मिलना मुश्किल है। अब जानिए फ्लाइट की स्थिति, तीन गुना बड़ी टिकट की कीमत छठ पूजा में शामिल होने के लिए अगर आप फ्लाइट से बिहार आना चाहते हैं तो इसके लिए मोटी रकम देनी होगी। आमतौर पर दिल्ली से पटना फ्लाइट के टिकट की कीमत 6-8 हजार रुपए के बीच रहती है। छठ पूजा पर बढ़ी हुई मांग से टिकट की कीमत तीन गुना तक बढ़ गई है। ईंधन की कीमत बढ़ने पर एयरलाइंस ने बढ़ाया किराया त्योहारी सीजन में एकाएक बढ़ी डिमांड और एटीएफ (हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाला ईंधन) की दरों में इजाफे के चलते एयरलाइंस ने डायनेमिक फेयर के तहत किराया में भारी बढ़ोतरी की है। केंद्र सरकार ने एयरलाइंस के किराए पर लगी कैप को हटा दिया है। इससे एयरलाइंस पर किराया तय करने को लेकर पहले जैसी अंकुश नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *