Headlines

चाय की दुकान पर युवक से मारपीट, सिर पर धारदार:आंखों में मिर्ची पाउडर भी डाला; दो आरोपियों पर केस दर्ज, जांच शुरू




सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ कस्बे में मंगलवार सुबह एक युवक से चाय की दुकान पर मारपीट हुई। अमित पटवा और दुर्गा पटवा पर युवक के साथ मारपीट, सिर पर धारदार हथियार से हमला और आंखों में मिर्च पाउडर डालने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू हुई। शोहरतगढ़ के सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 6 अक्टूबर सुबह 7:30 बजे वह नन्दू प्रसाद की चाय की दुकान पर थे। तभी वार्ड नंबर 7 के अमित पटवा और दुर्गा पटवा वहां आकर उनसे मारपीट करने लगे। अमित पटवा ने धारदार हथियार से हमला किया, जिससे सुरेश के सिर में चोट लगी। आंखों में मिर्च पाउडर भी डाला गया। मारपीट से सुरेश बेहोश हो गए। पीड़ित ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है। सुरेश की शिकायत पर अमित पटवा और दुर्गा पटवा पर केस दर्ज हुआ है। उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *