![]()
हरियाणा के सोनीपत में बॉयफ्रेंड से मां रामेश्वरी उर्फ बबीता का मर्डर कराने की आरोपी बेटी जाह्नवी सामने आई है। दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रह चुकी जाह्नवी ने अपनी मां की हत्या में खुद का हाथ होने से इनकार किया। उसने हत्यारोपी विशाल को भी अपना प्रेमी मानने से साफ इनकार कर दिया। दावा किया कि विशाल ही उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उसने और उसकी मां रामेश्वरी ने कभी इसके लिए सहमति नहीं दी। दो महीने पहले उसकी मां और विशाल के बीच देर रात घर आने और बदतमीजी से बात करने पर विवाद भी हुआ था। इसके बाद हमने उसे मकान खाली करने के लिए भी कह दिया था। पोस्टमॉर्टम नहीं कराने की जिद के सवाल पर जाह्नवी ने कहा कि जिस वक्त यह घटना हुई, वह अपनी दोस्त के बर्थडे में पानीपत गई थी। विशाल का उसे पास फोन आया कि आपकी मम्मी की करंट से मौत हो गई। अस्पताल में भी उसकी मां का बेहतर इलाज नहीं किया गया। मां की मौत से दुखी होने के कारण वह उनके शरीर की चीरफाड़ नहीं कराना चाहती थी। जाह्नवी ने भावुक होकर कहा कि उसके पिता और भाई की पहले ही मौत हो चुकी है और अब उसकी मां भी नहीं रही। वह अपनी मां की हत्या का सच सामने लाना चाहती है। अगर उसके खिलाफ भी कोई सबूत मिलता है तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। वारदात के बाद के सीसीटीवी देखिए… अब मां रामेश्वरी की हत्यारोपी बेटी जाह्नवी ने क्या कहा… अब जानिए विशाल ने हत्या के बाद क्या कहानी गढ़ी… पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों से खुलेगा हत्या का राज मामले में पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। जाह्नवी के बयान में अपने ऊपर लगे आरोपों से साफ इनकार किया है। अब पुलिस के सामने विशाल के बयानों, सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य परिस्थितिजन्य सबूतों का मिलान करना अहम होगा। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों से ही यह स्पष्ट होगा कि रामेश्वरी की हत्या के पीछे क्या कारण था और वारदात में किस-किस की भूमिका रही।
Source link
बॉयफ्रेंड से मां की हत्या करवाने की इन्फ्लुएंसर सामने आई:बोलीं- विशाल मेरा दोस्त नहीं, पुलिस के सामने झूठी कहानी बनाई; मर्डर के बाद का CCTV
