![]()
दुर्गापूजा, दीपावली व छठ के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे ने बोकारो के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने रांची-शालीमार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन (08616/08615) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 14 अक्टूबर से 28 नवंबर तक कुल 14 फेरे लगाएगी। ट्रेन का बोकारो स्टेशन पर दोनों ओर से ठहराव रहेगा। रांची से यह ट्रेन बुधवार और शुक्रवार की रात 11 बजे खुलेगी। समय-सारणी के अनुसार ट्रेन बोकारो स्टेशन पर रात 1:25 बजे पहुंचेगी और 1:30 बजे यहां से रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन आद्रा, बांकुड़ा, विष्णुपुर, मेदिनीपुर, खड़गपुर और संतरागाछी होते हुए शालीमार पहुंचेगी। टीटी लाइन पर यात्री ट्रेनों के चलने की उम्मीदें बढ़ी
पूजा स्पेशल रांची-शालीमार के बीच यह ट्रेन तलगड़िया-तुपकाडीह होकर चलेगी। इस रेलखंड पर फिलहाल यात्री ट्रेनों की आवाजाही नहीं होती है, जबकि 2018 में ही इस रूट के ट्रैक का स्पीड ट्रायल हो चुका है। अब पूजा स्पेशल ट्रेन के माध्यम से रेलवे इस रेलखंड पर यात्री ट्रेन संचालन का ट्रायल करने जा रहा है। पूजा स्पेशल का परिचालन से चास, बांधडीह, तलगड़िया और इस्पात नगर स्टेशनों से यात्री ट्रेनों के परिचालन की उम्मीदें बढ़ गई है।
Source link
रांची-शालीमार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:14 अक्टूबर से 28 नवंबर तक कुल 14 फेरे लगाएगी, बोकारो समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव
