![]()
हरियाणा के फरीदाबाद में बुधवार को हुए भाजपा के सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल अपने पास रखी एक कुर्सी पर जिला महामंत्री शोभित को बैठने से रोकते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने हाथ से इशारा कर शोभित को इस कुर्सी पर बैठने के लिए बुलाया था। अदलखा मंत्री गोयल के ठीक बराबर में बैठे थे। मगर, जब मंत्री ने शोभित को मना कर दिया तो अदलखा उनसे बातचीत करते नजर आए। इस बातचीत के बाद शोभित वहां चले जाते है। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय संगठन में नेताओं के बीच गुटबाजी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। शोभित को विधायक धनेश अदलखा के करीब माना जाता है, जबकि अदलखा की केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के साथ नजदीकी की चर्चा होती रही है। चार PHOTO में समझिए पूरा घटनाक्रम वीडियो में क्या दिख रहा, सिलसिलेवार जानिए… शोभित बोले- वीडियो का गलत मतलब निकाला जा रहा मामले में जिला महामंत्री शोभित ने कुर्सी को लेकर किसी विवाद से इनकार किया है। उनका कहना है कि विधायक धनेश अदलखा ने उन्हें बुलाया था। मंत्री विपुल गोयल उन्हें कुछ बता रहे थे और वीडियो को कुछ लोग गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। शोभित को जुलाई 2025 में भाजपा का जिला महामंत्री बनाया गया था। इससे पहले वह कई पदों पर रह चुके है, उनका परिवार लंबे समय से भाजपा से जुड़ा बताया जाता है। उनके पिता वर्ष 2010 में भाजपा की टिकट पर पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
Source link
हरियाणा-मंत्री ने जिला महामंत्री को कुर्सी पर बैठने से रोका:बड़खल MLA ने कुर्सी बिछवाई, पास बुलाया, गोयल ने वापस भेजा; VIDEO सामने आया
