![]()
मऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को विभिन्न मंडलों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा 4 से 9 अक्टूबर तक कराया जा रहा है। आजमगढ़ ने 12-0 से जीता मुकाबला बुधवार के पहले मुकाबले में आजमगढ़ मंडल ने 12-0 से शानदार जीत दर्ज की। टीम की ओर से आरती और अर्पिता ने गोल कर जीत में अहम भूमिका निभाई। दूसरे मुकाबले में अयोध्या छात्रावास की टीम ने मेरठ मंडल को 4-0 से हराया। अयोध्या की आरती प्रजापति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल दागे। झांसी ने चित्रकूट को 5-0 से हराया तीसरे मुकाबले में प्रयागराज मंडल ने आगरा मंडल को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की। चौथे मुकाबले में झांसी मंडल ने चित्रकूट मंडल को 5-0 से शिकस्त दी। झांसी की अर्चना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल किए। वहीं गोरखपुर और कानपुर मंडल के बीच खेले गए मुकाबले में कानपुर ने 2-1 से जीत दर्ज की। अगले मुकाबलों में इन टीमों के बीच भिड़ंत आगामी मुकाबलों में मेरठ और कानपुर, सहारनपुर और देवीपाटन, आगरा और मुरादाबाद तथा चित्रकूट और वाराणसी मंडल की टीमें आमने-सामने होंगी। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह का संचालन उपक्रीड़ाधिकारी, आजमगढ़ जय प्रकाश सिंह ने किया। इस दौरान संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव और मोईन अली समेत खेल प्रेमी एवं गणमान्यजन मौजूद रहे। समारोह के अंत में क्रीड़ाधिकारी मऊ डीपी सिंह ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अतिथियों और खेल प्रेमियों का आभार जताते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी की सराहना की।
Source link
मऊ में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता:आजमगढ़ ने 12-0 से दर्ज की बड़ी जीत, अर्चना ने दागे 3 गोल
