Headlines

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस पार्षद का किया स्वागत:मंडल महामंत्री राठी ने जताया कड़ा विरोध, पार्टी में गरमाई सियासत




शिवगंज में कांग्रेस प्रत्याशी कोमल परिहार के पार्षद बनने पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उनके घर पहुंचकर उनका स्वागत किया। महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष उषा सोनी और नगर अध्यक्ष दुर्गा देवी माली समेत कई महिलाओं ने कोमल परिहार को माला पहनाई और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय भाजपा में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। माला पहनाकर मिठाई खिलाई स्वागत कार्यक्रम में सीता कुमावत, अनूपा परिहार, कांता माली, दीपिका माली, सुशीला कुमावत, पंकु कुमावत, रतन माली और चंदा देवी भी मौजूद थीं। सभी ने नवनिर्वाचित पार्षद को जीत की बधाई दी। कोमल परिहार ने जताया आभार नवनिर्वाचित पार्षद कोमल परिहार ने स्वागत के लिए सभी महिलाओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अगर उनके लायक कोई काम हो तो उन्हें याद किया जाए। भाजपा मंडल महामंत्री ने जताया विरोध भाजपा मंडल महामंत्री कुंदनमल राठी ने महिला मोर्चा के इस स्वागत का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की पहचान उसकी विचारधारा, संगठन के प्रति निष्ठा और अनुशासन से होती है। ‘संगठनात्मक मर्यादा से समझौता सही नहीं’ राठी ने कहा कि व्यक्तिगत संबंध अपनी जगह हैं, लेकिन संगठनात्मक मर्यादा और विचारधारा से समझौता सही नहीं है। उनके विरोध के बाद शिवगंज की स्थानीय राजनीति में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *