Headlines

बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, मिट्टी के नीचे दबकर ड्राइवर की मौत:गुरदासपुर में सड़क हादसा; कंपनी ने रजवाहे पर मिट्टी डालने का लिया था ठेका




गुरदासपुर के गांव बांगोवानी के पास बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव कुंजर निवासी 22 वर्षीय गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में ट्रैक्टर चालक के तौर पर काम करता था। कंपनी ने रजवाहे पर मिट्टी डालने का ठेका लिया हुआ था। गुरविंदर सिंह बुधवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली में मिट्टी भरकर बांगोवानी की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक ट्राली का धुरा टूट गया। इससे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में पलट गई। हादसे के दौरान गुरविंदर ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन मिट्टी से भरी ट्राली उसके ऊपर जा गिरी। पुलिस ने शुरू की जांच ट्राली के नीचे दबने से गुरविंदर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीश सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। परिवार के बयानों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *