![]()
पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खड़ार गांव में बुधवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन दोस्तों में से 20 साल के जोगेश भुइयां की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य दोस्त मंजय कुमार और राजेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक जोगेश छतरपुर के नेवरीबार निवासी शंभू भुइयां का बेटा था। घायल मंजय कुमार सुरेश भुइयां के बेटे हैं और राजेश कुमार नंदू भुइयां के बेटे हैं। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को मेदिनीनगर के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जोगेश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेजा। तीनों दोस्त खड़ार गांव में अपने रिश्तेदार के घर से नेवरीबार लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक चालक नशे में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत:हादसे में दो गंभीर रूप से जख्मी, रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे तीनों दोस्त
