![]()
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस समेत राज्य भर में 8 अलग-अलग ठिकानों पर हुई सीबीआई छापेमारी को लकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री से माफी की मांग की है। ढांडा ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि मोदी ने सीबीआई भेज कर सीएम कैंप ऑफिस समेत पंजाब भर में 8 जगहों पर छापेमारी करवाई। इन रेड में क्या मिला, कुछ भी नहीं। क्या दिल्ली से कोई एजेंसी आकर ऐसे ही बिना किसी ठोस कारण के पंजाब के गिरेबान पर हाथ डाल सकती है। मोदी को माफी मांगनी चाहिए पंजाब के चुने हुए मुख्यमंत्री को अपमानित करने के लिए। विरोधियों पर छापेमारी राजनीतिक बौखलाहट का नतीजा- ढांडा अनुराग ढांडा ने आगे कहा कि पंजाब में आमआदमी पार्टी को लगातार मिल रहे जनसमर्थन और आगामी चुनावों की सुगबुगाहट से भाजपा पूरी तरह बौखला गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों को दबाने और चुनी हुई सरकारों की छवि धूमिल करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक हथियार के रूप में धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि लंबी पूछताछ और छानबीन के बाद भी एजेंसियों के हाथ पूरी तरह खाली रहे हैं, जो इस बात का सबूत है कि यह कार्रवाई केवल डराने और राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित थी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पंजाब की सियासत में केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव और अधिक तेज हो गया है।
Source link
पंजाब में सीबीआई रेड पर गरमाई सियासत:AAP नेता अनुराग ढांडा बोले- हाथ कुछ नहीं लगा, पीएम मोदी मांगे माफी
