Headlines

गुरुग्राम में किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी:सब्जी की खेती, पशुपालन पर चर्चा, विशेषज्ञों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी




गुरुग्राम के वजीरपुर गांव में किसान नेता राव मान सिंह की अध्यक्षता में जिला किसान क्लब की बैठक हुई। यह बैठक विजय सिंह नंबरदार के कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें कृषि और पशुपालन विशेषज्ञों ने किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। विशेषज्ञों ने आगामी फसलों की बुवाई, प्राकृतिक खेती, देसी पशुपालन, पशुओं के पोषण और टीकाकरण पर बात की। सरकारी योजनाओं और सब्जियों की खेती से जुड़ी जानकारी भी दी गई। खंड कृषि अधिकारी डॉ. रामपाल यादव ने प्राकृतिक खेती के फायदे और मेरी फसल- मेरा ब्यौरा योजना बताई। लुवास के इंचार्ज गौरव ने पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और दूध उत्पादन के लिए मिनरल मिक्सचर व टीकाकरण पर जोर दिया। डॉ. पोप सिंह ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने पशुओं के बॉडी कंडीशन स्कोर और संतुलित आहार के महत्व पर भी चर्चा की। किसानों को आधुनिक डेयरी प्रबंधन और बीमारी से बचाव के लिए विभागीय ट्रेनिंग का लाभ उठाने की सलाह दी गई। देसी नस्ल के पशुओं के संरक्षण पर चर्चा बैठक में देसी नस्ल के पशुओं के संरक्षण और संवर्धन पर भी विशेष चर्चा हुई। किसानों को हरियाणा और साहीवाल जैसी देसी गायों तथा मुर्रा भैंस सहित उन्नत पशुधन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पात्र पशुपालकों से योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। सब्जी रत्न अवॉर्डी किसान चंद्र सिंह इच्छापुरी ने किसानों को सब्जियों की खेती के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि किसान पारंपरिक फसलों के साथ सब्जी उत्पादन और बागवानी को अपनाकर अपनी आमदनी के अतिरिक्त साधन विकसित कर सकते हैं। बागवानी और प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान : राव मान सिंह किसान नेता राव मान सिंह ने कहा कि किसानों को खेती के साथ पशुपालन, बागवानी और प्राकृतिक खेती को भी अपनाना चाहिए। कृषि विशेषज्ञों द्वारा दी जा रही तकनीकी जानकारी का लाभ लेकर किसान उत्पादन लागत कम करने और आमदनी बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने किसानों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। बैठक में किसान क्लब के सचिव श्रीकृष्ण कौशिक, ओंकार सिंह चौहान, कैप्टन रतिराम दायमा, जैविक विशेषज्ञ रतनलाल, सुनील चौहान, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित पूजा शर्मा, ग्रामीण आजीविका मिशन की मंजीत यादव, डॉ. रैना सहित क्षेत्र के सैकड़ों किसान एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *