Headlines

उदयपुर में तीन दिन 'ऑल स्टार्स क्रिकेट' मैच होंगे:दिव्यांगों की मदद से लिए न्यूयॉर्क, इंग्लैंड, सिंगापुर और जापान से 200 मेहमान आएंगे




उदयपुर में दिव्यांगजनों के लिए 9 से 11 अक्टूबर तक तीन दिवसीय चैरिटी क्रिकेट प्रतियोगिता ऑल स्टार्स क्रिकेट इनविटेशनल का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले फील्ड क्लब मैदान पर खेले जाएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता जाह्नवी कुमारी मेवाड़ और पूर्व क्रिकेटर उदय बावा के संयोजन में होने वाली इस प्रतियोगिता में चार टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें ऑल स्टार्स, मेयो कॉलेज एलुमनाई, एक्सेलियर क्रिकेट क्लब और मेजबान फील्ड क्लब शामिल हैं। 6 मैच खेले जाएंगे जाह्नवी कुमारी मेवाड़ ने बुधवार को बताया कि तीन दिनों में कुल छह मैच खेले जाएंगे। सभी मुकाबले बीसीसीआई की खेल परिस्थितियों के आधार पर टी-20 प्रारूप में होंगे। आयोजन का उद्देश्य जोधपुर स्थित विकलांग शिक्षक सेवा संस्थान के लिए आर्थिक संसाधन जुटाना और दिव्यांगजनों के पुनर्वास में सहयोग करना है। ऑल स्टार्स टीम में दून स्कूल, मेयो कॉलेज, लॉरेंस स्कूल सनावर और डेली कॉलेज सहित देश के प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूलों के पूर्व क्रिकेटर शामिल होंगे। उदय बावा क्रिकेट खेल चुके आयोजन सचिव उदय बावा स्वयं भी क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने भारत के अलावा 1995-96 में यूके में कैम्ब्रिजशायर माइनर काउंटीज के लिए फर्स्ट डिवीजन क्रिकेट में हिस्सा लिया था। मीडिया प्रभारी डॉ. अजात शत्रु सिंह शिवरती ने बताया कि तीन दिनों में छह टी-20 मुकाबले आयोजित होंगे। न्यूयॉर्क, इंग्लैंड, सिंगापुर और जापान से मेहमान आएंगे आयोजन में भारत के अलावा न्यूयॉर्क, इंग्लैंड, सिंगापुर और जापान से करीब 200 मेहमानों उदयपुर पहुंचने की संभावना है। प्रतियोगिता के तहत 10 अक्टूबर की शाम होटल चुंडा पैलेस में विशेष आयोजन होगा। इसमें दिव्यांगजनों के पुनर्वास और स्वावलंबन के लिए संस्थान के लिए आर्थिक संसाधन जुटाए जाएंगे। आयोजन में 2012 लंदन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली ट्रैप शूटर शगुन चौधरी, जापान की साओरी योगिनी, समाजसेवी वीरमदेव सिंह कृष्णावत और बीसीसीआई क्रिकेट अंपायर डॉ. अजात शत्रु सिंह शिवरती सहयोगी के रूप में जुड़े हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *