![]()
गुरुग्राम जिले में सोहना के दमदमा मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने 32 वर्षीय राजमिस्त्री महेश उर्फ पठान को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। महेश पैदल सड़क किनारे चल रहा था। महेश मूल रूप से मध्य-प्रदेश के पत्थर गुआ गांव का रहने वाला था और वर्तमान में सोहना की सुशील नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद अज्ञात वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने महेश को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के लिए पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
Source link
सोहना में गाड़ी ने युवक को कुचला:पैदल जा रहा था, किराए के मकान में रहता, राजमिस्त्री का काम करता था
