Headlines

अररिया में आज कई फीडरों की बिजली रहेगी बंद:बैरगाछी फीडर में सुबह 8 बजे से पावर कट, मेंटेनेंस के कारण रानीगंज समेत कई इलाके प्रभावित




अररिया में गुरुवार, 8 अक्टूबर को बिजली बंद रहेगी। बिजली व्यवस्था ठीक रखने और फीडरों के मेंटेनेंस के लिए अररिया शहरी, रानीगंज और जोकीहाट के कई 11 केवी फीडरों में रखरखाव का काम होगा। अररिया शहरी में 11 केवी नवोदय फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेंटेनेंस होगा। इससे करीब चार घंटे बिजली नहीं आएगी। सहायक विद्युत अभियंता विकास कुमार ने यह जानकारी दी। सुबह 9 बजे से होगा पावर कट रानीगंज में भी कई फीडरों का मेंटेनेंस होगा। सहायक विद्युत अभियंता निशांत कुमार के मुताबिक, 11 केवी पचीरा, जन्नतपुर, महथावा, बिस्तोरिया, भरगामा और हंसा पोखर फीडर में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक करीब चार घंटे बिजली बंद रहेगी। बैरगाछी फीडर में सुबह 8 बजे कटौती जोकीहाट प्रखंड में 11 केवी बैरगाछी फीडर में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक तीन घंटे बिजली नहीं आएगी। सहायक विद्युत अभियंता जीकेश कुमार ने यह जानकारी दी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। मेंटेनेंस का मकसद फीडरों को बेहतर कर बिजली सप्लाई ठीक से चलाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *