![]()
लखनऊ में गुरुवार को मौसम ने करवट लिया। सुबह से बूंदाबांदी का दौर जारी है। हवाओं के असर से तापमान में गिरावट आई हवा में ठंडक घुल रही है।न्यूनतम तापमान: 22°C – 23°C और अधिकतम तापमान: लगभग 32°C तक रहने का अनुमान है। वहीं AQI 162 के आसपास रहेगा। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार से शुक्रवार को भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की परिस्थितियां बन सकती हैं। इसके साथ ही अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। मौसम में यह नरमी अगले दो दिनों तक बनी रह सकती है। बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री की बढ़त के साथ 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री की बढ़त के साथ 24 डिग्री सेल्सियस रहा है।
Source link
लखनऊ में मौसम ने ली करवट:सुबह से हो रही है बूंदाबांदी, अगले दो दिनों तक तापमान में आएगी गिरावट
