Headlines

बुलंदशहर में रेप के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़:गोली लगने से घायल हुआ, दो गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद




बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार रात करीब 3 बजे पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके एक अन्य साथी को भी मौके से धर दबोचा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। ​पुलिस के अनुसार, गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे खुर्जा देहात पुलिस धरपा मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 6 अक्टूबर को क्षेत्र में हुई दुष्कर्म की घटना का वांछित आरोपी नहर पटरी के पास देखा गया है। ​सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेरने की कोशिश की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। ​गिरफ्तार घायल आरोपी की पहचान शफीक पुत्र रफीक (निवासी मोहल्ला फैसलाबाद, थाना कोतवाली नगर, बुलंदशहर) के रूप में हुई है। वहीं, उसके साथी भूरा पुत्र मुमत्याज (निवासी नरसलघाट, थाना कोतवाली नगर, बुलंदशहर) को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल शफीक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) खुर्जा में भर्ती कराया गया है। ​पूछताछ में घायल आरोपी शफीक ने बताया कि घटना वाले दिन उसका मोबाइल फोन मौके पर ही गिर गया था। वह उसी मोबाइल की तलाश में दोबारा घटनास्थल के आसपास आया था, जहां पुलिस ने उसे घेर लिया।
आरोपियों के खिलाफ खुर्जा देहात थाने में दुष्कर्म , जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और एक स्पलेंडर बाइक (UP 13 PH 8625) बरामद की है। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *