Headlines

मोतीपुर में युवती से छेड़खानी का वीडियो वायरल:पुलिस ने दो आरोपियों को किया अरेस्ट; एक दिन पहले मीनापुर से 2 लोगों की हुई थी गिरफ्तारी




मुजफ्फरपुर में युवती से छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर मोतीपुर पुलिस ने अनूप कुमार और रौशन कुमार को पकड़ा है। वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बाजार जा रही युवती को घेरकर छेड़खानी का आरोप घटना 6 अक्टूबर की बताई जा रही है। मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक युवती बाजार जा रही थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी की। इस दौरान घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों की पहचान शुरू की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अनूप कुमार और रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की तलाश डीएसपी पश्चिमी वन सुचित्रा कुमारी ने बताया कि 6 अक्टूबर को मोतीपुर थाना क्षेत्र में युवती से छेड़खानी का वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। एक दिन पहले मीनापुर में भी दो गिरफ्तार इससे एक दिन पहले मीनापुर थाना क्षेत्र में भी कोचिंग से साइकिल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी के प्रयास का मामला सामने आया था। आरोप था कि बाइक सवार दो युवकों ने रास्ते में छात्रा को रोककर छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और डायल-112 की मदद से पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *