Headlines

टीकमगढ़ में बेटे ने पिता-भाई को पीटा, VIDEO:जमीनी विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट; भाई की हालत गंभीर, भाभी ने शिकायत दर्ज कराई




टीकमगढ़ के देहात थाना क्षेत्र के मबई गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। बुधवार शाम हुए विवाद में बेटे ने पिता और छोटे भाई को लाठी-डंडों से पीटा। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो गुरुवार को सामने आया। जमीन को लेकर चल रहा था पुराना विवाद बताया गया कि रायपुर निवासी रमुआ लोधी अपने बेटे बेदी लोधी और बहू गैंदा लोधी के साथ बाजार करने मबई आए थे। रमुआ का बड़ा बेटा हरिश्चंद्र लोधी अपने परिवार के साथ मबई में रहता है। दोनों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। कलारी के सामने हुई कहासुनी रमुआ अपने बेटे और बहू के साथ मबई कलारी के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान हरिश्चंद्र ने उन्हें देख लिया। जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर हरिश्चंद्र लोधी और उसके बेटे बलदाऊ ने लाठी-डंडों से पिता और भाई पर हमला कर दिया। तस्वीरे देखिए… भाई को गंभीर चोटें, अस्पताल से रेफर मारपीट में बेदी लोधी को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। पुलिस बोली- जांच जारी देहात थाना के बीट प्रभारी राम रतन पटसारिया ने बताया कि बेदी को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। उसके बयान अभी लिए जाने हैं। पिता रमुआ और बहू गैंदा के बयान हो चुके हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *