![]()
ग्वालियर में ठगी के दो अलग-अलग मामलों में दो बुजुर्गों को निशाना बनाया गया। बहोड़ापुर में एटीएम कार्ड बदलकर 39,500 रुपए निकाल लिए गए, जबकि झांसी रोड में ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 2,99,980 रुपए खाते से गायब कर दिए गए। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएटीएम में मदद के नाम पर कार्ड बदला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सागरताल चौराहा स्थित अर्नब ग्रीन सिटी निवासी 65 वर्षीय मोहन सिंह तोमर, पिता स्व. विश्राम सिंह तोमर, 2 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे आनंद नगर चौराहे के पास स्थित SBI के एटीएम से रुपए निकालने गए थे। एटीएम बूथ के अंदर मौजूद अज्ञात युवकों ने मदद करने का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। मोहन सिंह कुछ समझ पाते, इससे पहले आरोपियों ने उनके खाते से 39,500 रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर बहोड़ापुर पुलिस ने 6 अक्टूबर को BNS की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच प्रधान आरक्षक सीताराम तोमर कर रहे हैं। CCTV और आरोपियों की तलाश पुलिस ने दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस एटीएम के CCTV कैमरों समेत अन्य जानकारी के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एटीएम में सावधानी रखें एटीएम बूथ में पिन डालते समय कीपैड को ढककर रखें। किसी अज्ञात व्यक्ति की मदद न लें। अनजान लिंक और कॉल से भी सावधान रहें। किसी के कहने पर मोबाइल में कोई ऐप डाउनलोड न करें और न ही OTP साझा करें।
Source link
ग्वालियर में दो बुजुर्ग साइबर ठगी के शिकार:कार्ड बदलकर 39,500 निकाले; दूसरे के खाते से चार घंटे में 2.99 लाख रुपए उड़ाए
