लुधियाना में वाहन चोरों के हौसले इस कदर बुलंद होते जा रहे हैं कि वे अब बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला टिब्बा रोड स्थित जीके एस्टेट से सामने आया है, जहां चोरों ने गेट के अंदर खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर कार पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना
.
CCTV में कैद हुई चोरी की लाइव वारदात
चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि एक स्विफ्ट कार में दो चोर आते हैं और अपनी गाड़ी को कॉलोनी के गेट की दूसरी तरफ खड़ी करते हैं।

जानकारी देते हुए पीड़ित
इसके बाद एक शातिर चोर कंडक्टर सीट से नीचे उतरता है कॉलोनी का गेट उठाकर अंदर दाखिल होता है और टारगेट की गई गाड़ी के पास पहुंचता है। चोर पहले गाड़ी का बोनट खोलता है फिर लॉक तोड़कर बड़े ही आराम से कार चुरा कर फरार हो जाते हैं।
कार में रखा था वोडाफोन कंपनी का सामान
यह गाड़ी कंपनी बाग के सामने टिब्बा रोड स्थित जीके एस्टेट में कॉलोनी के गेट के अंदर खड़ी की गई थी। पीड़ितों ने बताया कि कार के अंदर वोडाफोन कंपनी का कीमती सामान भी रखा हुआ था। उन्होंने सुबह काम पर निकलने के लिए एक दिन पहले ही गाड़ी में यह सामान लोड किया था, लेकिन सुबह उठकर देखा तो गाड़ी गायब थी।
पीड़ित ने लगाई पुलिस-प्रशासन से गुहार
पीड़ित सोम प्रकाश ने बताया कि वह एक गरीब व्यक्ति हैं और किराए के मकान में रहते हैं। इस घटना से उन पर भारी आर्थिक संकट आ गया है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मुहैया करवा दी है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनकी चोरी हुई कार और उसमें रखा कंपनी का सामान बरामद किया जाए।
