Headlines

कोडरमा में हाथियों ने रौंदी धान की फसल:पपलो गांव में दो दर्जन से ज्यादा हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, किसानों में दहशत




कोडरमा के मरकच्चो ब्लॉक के पपलो गांव में हाथियों ने फिर उत्पात मचाया। बुधवार देर रात करीब दो दर्जन हाथियों के झुंड ने हमला कर तैयार धान की फसल रौंद दी, जिससे किसानों में दहशत है। यूनुस अंसारी, इंद्रदेव यादव, सहोदरी देवी, अफजल अंसारी, भुनेश्वर प्रसाद यादव, रामचंद्र यादव, रामसहाय यादव, चुरामन मियां की करीब दो एकड़ धान की फसल बर्बाद हुई। मेहनत से तैयार फसल खराब होने से किसानों पर बड़ा आर्थिक संकट है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। ग्रामीणों व वन विभाग ने मशालें जलाईं, पटाखे फोड़े और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। हाथियों का झुंड अभी भी बेरहवा जंगल में रुका है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा है। किसानों ने प्रशासन से जल्द फसल खराब होने का मुआवजा और स्थायी समाधान मांगा है। इधर, वन विभाग की टीम हाथियों के झुंड को इलाके से बाहर खदेड़ने में जुटी हुई है। वन विभाग ने लोगों से हाथियों के झुंड के करीब नजे जाने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से घरों के बाहर सोने या अकेले खेतों या जंगलों की ओर जाने से परहेज करने की बात कही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *