![]()
जालंधर के नकोदर-नूरमहल पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के गंभीर आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला गांव चूहेकी के मोहल्ला तोतेनी का है, जहां एक चर्च के कमरे में रखे धार्मिक ग्रंथ और अन्य सामान के साथ तोड़फोड़ की गई। आरोपी की पहचान गांव चूहेकी निवासी साजन पुत्र प्रेम सिद्धू के रूप में हुई है। सामान बिखरा मिला, बक्सा और ट्रंक गायब थाना प्रमुख बलजिंदर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई गांव निवासी संदीप की शिकायत पर की गई है, जो स्थानीय चर्च के केयरटेकर के रूप में सेवा संभालते हैं। संदीप के अनुसार, चर्च में निर्माण कार्य चलने के कारण सारा सामान पास के ही एक कमरे में सुरक्षित रखा गया था। 7 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था, बक्सा और ट्रंक गायब थे और एक छोटी बाइबिल के पन्ने फाड़कर जमीन पर फेंके हुए थे। साइकिल सवार को डरा-धमकाकर सामान उठाने के लिए किया मजबूर शिकायतकर्ता संदीप ने बताया कि जांच के दौरान गांव के ही सुरिंदर ने उन्हें एक अहम बात बताई। सुरिंदर के मुताबिक, 6 अक्टूबर को आरोपी साजन ने जबरदस्ती उसकी बाइक/साइकिल रोक ली थी और उसे डरा-धमकाकर शहर की ओर चलने तथा सामान उठाने में मदद करने के लिए मजबूर किया था।
Source link
जालंधर में चर्च के सामने चोरी, बाइबिल फाड़ने का आरोप:धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले साजन सिद्धू पर केस दर्ज, पुलिस जांच जारी
