![]()
हरियाणा में जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए गठित कार्यदल की पहली बैठक पंचकूला के कृषि भवन (सेक्टर-21) में आयोजित की गई। हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता गुजरात के सरदारकृष्णनगर दांतीवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कार्यदल के अध्यक्ष प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने की। बैठक में विशेष प्रवक्ता के रूप में शामिल हुए मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बड़खालसा ने खेती को किसान-केंद्रित बनाने, गुणवत्तापूर्ण बीज, तकनीकी सहायता और उत्पादों की सही कीमत दिलाने के लिए मजबूत बाजार व्यवस्था पर जोर दिया।
बैठक में सोनीपत KVK के डॉ. परमिंदर मलिक, नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (नई दिल्ली) के विनीत कुमार, करनाल RRS के सहायक वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार, पंचकूला DDA/मार्केटिंग ऑफिसर डॉ. राकेश पोरीया, प्रगतिशील किसान यशपाल खोला (रेवाड़ी) तथा विनोद कुमार (प्राकृतिक खेती किसान) सहित प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अब जानिए, बैठक के 5 बड़े फैसले और सुझाव…
Source link
हरियाणा में जैविक-प्राकृतिक खेती का रोडमैप तैयार:पंचकूला में हुई गठित कार्यदल की पहली बैठक, बीजों के लिए बनेगा ‘ऑर्गेनिक बैंक’
