Headlines

धौलपुर में सोते बच्चे को सांप ने डसा:11 साल के यूनिस की मौत, परिवार में सांप के डसने की चौथी घटना




धौलपुर की मोहन कॉलोनी में 11 साल के यूनिस खान की सांप के डसने से मौत हो गई। यूनिस रात को अपने बिस्तर पर सो रहा था, तभी सांप ने उसे काट लिया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यूनिस के परिवार में सांप के काटने की यह चौथी घटना है। करीब 15 साल पहले एक महिला की सांप के काटने से मौत हुई थी। इसके बाद दो अन्य महिलाओं को भी सांप ने काटा, पर इलाज से उनकी जान बच गई थी। लगातार ऐसी घटनाओं से इलाके में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या है। इसी वजह से सांप-बिच्छुओं का प्रकोप बढ़ गया है और वे घरों में दिखाई देते हैं। परिजनों ने प्रशासन से जलभराव और सफाई की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाएं रुक सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *