![]()
हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी 10 से 14 अक्बटूर तक किन्नौर जिले के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद वे 14 से 16 अक्तूबर तक लाहौल-स्पीति जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे। किन्नौर प्रवास में मंत्री 10 अक्बटूर को बायल पहुंचेंगे। 11 अक्बटूर को कंडार में एसजेडीवीएन पुनर्वास के तहत जमीनों के मालिकाना हक और राशि बांटेंगे। 12 अक्बटूर को रिकांगपिओ में वन अधिकार अधिनियम (FRA), 2006 पर कार्यशाला की अध्यक्षता करेंगे। 13 अक्बटूर को वे सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (SJVN) के पुनर्वास संबंधी बैठक करेंगे। भूमि अधिग्रहण और नोतोड़ से जुड़े मामलों पर भी चर्चा होगी। 14 अक्बटूर को मंत्री कल्पा से ताबो के लिए रवाना होंगे। ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता 15 अक्तूबर को ताबो से काजा पहुंचकर वे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यहां परियोजना सलाहकार समिति की बैठक होगी और एफआरए, 2006 के कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। 16 अक्तूबर को मंत्री काजा से केलांग के लिए निकलेंगे।
Source link
राजस्व मंत्री नेगी किन्नौर-लाहौल-स्पीति दौरे पर रहेंगे:10 से 16 अक्तूबर तक करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा; सुनेंगे जनसमस्याएं
