उत्तराखंड के बड़े कॉलेजों में शराब सप्लाई करने वाले हरियाणा के हांसी के रहने वाले लॉ छात्र गर्वित उर्फ विक्रांत और उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 25 वर्षीय गर्वित उत्तरांचल यूनिवर्सिटी का छात्र है। चार साल पहले वह देहरादून आया था और पढ़ाई
.
पुलिस के मुताबिक, कैफे की आड़ में वह हरियाणा से इंपोर्टेड शराब लाकर कॉलेजों में सप्लाई करता था। धीरे-धीरे उसने इस तस्करी को बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया और अपने पूरे परिवार को भी देहरादून बुला लिया। धंधा बढ़ा तो उसने तीन कैफे खोल लिए। इसके बाद उसने कॉलेज के विद्यार्थियों को ही डिलीवरी बॉय के रूप में अपने साथ जोड़ लिया।
वह उन्हें हर महीने 15 हजार रुपये तक सैलरी दे रहा था। वॉट्सऐप के जरिए शराब का ‘रेट चार्ट’ भेजा जाता था और ऑर्डर मिलते ही हॉस्टल्स और पीजी में होम डिलीवरी कराई जाती थी। पुलिस के अनुसार, गर्वित और उसकी मां अब तक उत्तराखंड सरकार को 10 करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व का चूना लगा चुके हैं। इनका एक साथी आदित्य भी अरेस्ट किया गया है।
लॉ स्टूडेंट गर्वित और उसके गैंग की गिरफ्तारी के PHOTO

शराब के साथ गर्वित की मां को गिरफ्तार किया गया है।

शूटकेस के अंदर भी छिपाकर रखी थी अंग्रेजी शराब।

इतनी शराब बरामद हुई कि गिनती और कीमत का आकलन करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को बुलाना पड़ा।
पुलिस कैसे इस नेटवर्क तक पहुंची, सिलसिलेवार ढंग से जानिए…
- 2022 में शुरू किया शराब तस्करी का नेटवर्क : मूल रूप से हरियाणा के हांसी का रहने वाला गर्वित उर्फ विक्रांत साल 2022 में देहरादून की उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में लॉ (LLB) की पढ़ाई करने आया। पढ़ाई के दौरान गर्वित ने दिल्ली और हरियाणा से सस्ती व इंपोर्टेड शराब लाकर बिधौली-प्रेमनगर के पीजी (PG) व हॉस्टलों में रह रहे छात्र-छात्राओं को सप्लाई करना शुरू किया। गर्वित ने पूरे परिवार को देहरादून बुला लिया और बिधौली क्षेत्र में अपने 3 कैफे भी शुरू कर लिए।
- वॉट्सऐप ग्रुप से बनाया डिलीवरी बॉय का मॉडल: गर्वित ने आसपास के 18 से 25 साल के युवाओं को 15 हजार रुपए महीने की सैलरी पर रखा और उन्हें टू-व्हीलर (स्कूटी) देकर शराब की होम डिलीवरी का काम सौंपा। हॉस्टलों और पीजी में शराब का ‘रेट कार्ड’ बंटवाया जाता था। ऑर्डर लेने के लिए वॉट्सऐप ग्रुप बनाया गया था, जिसमें डिलीवरी बॉय को सुबह-शाम हाजिरी के तौर पर अपनी सेल्फी डालनी पड़ती थी। इसी ग्रुप में लोकेशन और पैसों के लेनदेन की जानकारी तय होती थी।
- ऐसे हुआ तस्करी के इस नेटवर्क का पर्दाफाश : 25 अगस्त की रात आबकारी पुलिस टीम ने बिधौली क्षेत्र से एक कार और 2 स्कूटी जब्त कर 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट गर्वित है। तस्करों की निशानदेही पर जब आबकारी टीम ने एक घर में छापेमारी की, तो वहां से शराब के जखीरे के साथ गर्वित की मां को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि गर्वित फरार हो गया।

ये लिस्ट देहरादून के अलग-अलग इलाकों में लगाई गई थी।
- फरार गर्वित ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत का प्रयास किया: आबकारी विभाग ने गर्वित पर आबकारी अधिनियम की गैर-जमानती धाराओं 63/72 में मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तारी से बचने के लिए गर्वित ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई, लेकिन उसे कोर्ट से राहत नहीं मिली। चारों तरफ से शिकंजा कसने के बाद बुधवार 7 अक्टूबर को गर्वित उर्फ विक्रांत ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया।
- पुलिस ने उसके सहयोगी आदित्य को भी दबोचा: गर्वित के नेटवर्क से जुड़े आदित्य कुमार के बिधौली स्थित किराए के कमरे पर आबकारी टीम ने गुरुवार तड़के छापा मारा। कमरे से करीब 10 पेटी इंपोर्टेड शराब बरामद हुई। आबकारी टीम ने शराब जब्त कर आदित्य को गिरफ्तार कर लिया।

25 अगस्त की रात एक कार और 2 स्कूटी जब्त कर 2 तस्करों को गिरफ्तार किया था।
रोजाना 20 से 25 पेटी इंपोर्टेड शराब बेचते थे
आबकारी निरीक्षक मसूरी क्षेत्र दिवाकर चौधरी ने बताया कि गर्वित उर्फ विक्रांत हरियाणा और चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर बिधौली क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को सप्लाई करता था। इसके लिए पैम्फलेट छपवाकर शराब की रेट लिस्ट दी जाती थी और अन्य युवाओं को डिलीवरी के लिए लगाया गया था।
चौधरी के अनुसार, कुछ शराब की बोतलों पर अधिकृत होलोग्राम भी नहीं मिले हैं। आरोपी रोजाना करीब 20 से 25 पेटी इंपोर्टेड शराब बेचता था। इससे उत्तराखंड सरकार को सालाना करीब 5 से 10 करोड़ रुपए के राजस्व नुकसान का अनुमान है। चौधरी ने बताया कि आरोपी के परिवार के लोग भी देहरादून में कैफे संचालित कर रहे हैं।

———————–
ये खबर भी पढ़ें…
उत्तराखंड में हरियाणवी युवक को पैंट उतारकर पीटा, VIDEO:प्राइवेट पार्ट पर जमकर लातें बरसाईं, सड़क पर बाल पकड़ घसीटा; 3 माह में दूसरी घटना

ऋषिकेश में हरियाणा के एक युवक को नंगा कर पीटा गया। रेलवे स्टेशन रोड पर चार-पांच युवकों ने घेरकर उसकी पैंट उतार दी। इसके बाद सड़क पर घसीटते हुए प्राइवेट पार्ट पर जमकर लात-घूसें मारे। इस दौरान आरोपी उसे जमकर गालियां देते नजर आए। (पूरी खबर पढ़ें)
