![]()
शुक्रवार, 9 अक्टूबर का दिन अंक ज्योतिष के हिसाब से कुछ लोगों के लिए शुभ फल रहने वाला रहेगा, जबकि कुछ लोगों को अलर्ट रहकर काम करना होगा, वर्ना नुकसान होने की संभावना है। अपनी बर्थ डेट के अनुसार उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए शुक्रवार कैसा रह सकता है… अंक 1 (जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 को हुआ है) सुबह तनाव और खर्च की अधिकता रहेगी। दोपहर से समय में सुधार आएगा। कार्य व्यवस्थित होंगे और आय में भी वृद्धि होगी। योजनाएं सफल होंगी और संतान से सहयोग मिलेगा। दिन के अंत में विरोधी सक्रिय रहेंगे, उनसे सावधान रहें। किराए से रहने वालों के लिए समस्याएं आ सकती हैं। प्रोफेशन – व्यापार में निवेश करते समय सावधानी रखें और लेनदेन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। नौकरी में अधिकारियों से अनुकूल संबंध बनाए रखें और कार्यस्थल पर विवादों से बचें। आपकी कार्यक्षमता और योजनाओं को वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है। लव लाइफ – प्रेमी से विवाद थमेगा और रिश्ते में मधुरता आएगी। जीवनसाथी से सुख और सहयोग मिलेगा। आपसी समझ बढ़ेगी और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। शुभ अंक – 1, 2, 9, रंग – नीला क्या करें – पुराने वस्त्र का दान करें। अंक 2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 को हुआ है) सुबह थोड़ी परेशानी हो सकती है। काम संभलकर करें और स्वयं पर भरोसा रखें। आय में कमी हो सकती है। दोपहर से शुभ समय रहेगा। प्रयास सफल होंगे। आय बेहतर रहेगी और सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक लाभ संभव है। परिवार से सुख मिलेगा। स्थायी संपत्ति से भी लाभ की संभावना है। विवादित और न्यायालयीन मामलों में सफलता प्राप्त होगी। शाम को सावधानी से कार्य करें। प्रोफेशन – नौकरी में दूसरों के भरोसे रहने से नुकसान हो सकता है, इसलिए अपने काम स्वयं पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार में कर्मचारी परेशान कर सकते हैं, इसलिए कामकाज पर निगरानी रखें। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें और महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। लव लाइफ – प्रेम संबंध में दूसरों का हस्तक्षेप परेशानी बढ़ा सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों पर तुरंत विश्वास न करें। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ अंक – 2, 3, 7, रंग – हरा क्या करें – गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। अंक 3 (जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 को हुआ है) सुबह आय बनी रहेगी और सफलता भी मिलेगी। यात्रा का योग भी बना हुआ है। कार्यस्थल पर नई योजनाएं बनेंगी। दोपहर में समस्याएं आ सकती हैं। अनावश्यक व्यय होंगे और कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। सहयोग की अपेक्षा बेकार जाएगी। विरोधियों से भी सामना हो सकता है। शाम से अनुकूल आसार बनेंगे। परिवार से भी सहयोग प्राप्त होगा और सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। प्रोफेशन – नौकरी में उच्च पद की आकांक्षा पूरी हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलने के योग हैं। व्यापार उत्तम रहेगा। सभी कार्यों में अग्रणी रहेंगे और संतोषजनक परिणाम प्राप्त करेंगे। नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। लव लाइफ – प्रेम में तालमेल रहेगा और रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन में संतुष्टि रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और आपसी समझ मजबूत होगी। शुभ अंक – 2, 4, 9, रंग – केसरी क्या करें – अन्न और वस्त्रों का दान करें। अंक 4 (जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 को हुआ है) सुबह सुखद माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुख का अनुभव करेंगे। आय अच्छी बनी रहेगी और अनुभव भी अच्छे होंगे। नई जगहों पर जाने का मन करेगा। भाग्य का साथ भी मिलेगा। दोपहर में अत्यंत सावधान रहने की जरूरत है। अनजान लोगों पर भरोसा न करें और कीमती सामान की सुरक्षा करें। शाम को समय में सुधार होगा। सफलता प्राप्त होगी और निराशा समाप्त होगी। प्रोफेशन – नौकरी में अधिकारियों के सामने संयम रखें और अपनी बात शांतिपूर्वक रखें। व्यापार में कर्मचारियों से मधुर व्यवहार बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें और महत्वपूर्ण दस्तावेजों तथा लेनदेन में सावधानी रखें। शाम के समय कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। लव लाइफ – प्रेमी से अनावश्यक विवाद हो सकता है, इसलिए छोटी बातों को तूल न दें। बातचीत के माध्यम से गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त होगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक – 2, 5, 7, रंग – पीला क्या करें – गणेश जी को सिंदूर और घी अर्पित करें। अंक 5 (जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 को हुआ है) समय अच्छा रहेगा, लेकिन स्वयं कई बार भ्रमित हो सकते हैं। बिना बाधा के कार्य संपन्न होंगे। सफलता मिलेगी। कार्य की अधिकता रहेगी और पिता से सहयोग प्राप्त होगा। ऋण संबंधी समस्याएं हल होंगी। दोपहर का समय आय के मामलों के लिए सबसे शुभ रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। मांगलिक उत्सव में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। शाम को भी किसी प्रकार की परेशानी आने की संभावना नहीं है। प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रोफेशन – व्यापार में सावधानीपूर्वक कार्य करें और लेनदेन साफ रखें। किसी भी नए समझौते या निवेश से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें। नौकरी में कार्यों में देरी न करें और जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें। वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी कार्यक्षमता दिखाने का अवसर मिल सकता है। लव लाइफ – प्रेम संबंध में कठिनाई आ सकती है और छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ सकता है। धैर्य से काम लें और साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। जीवनसाथी से प्रसन्नता प्राप्त होगी और वैवाहिक जीवन में सहयोग बना रहेगा। शुभ अंक – 2, 3, 6, रंग – सफेद क्या करें – दुर्गा जी की आराधना करें। अंक 6 (जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 को हुआ है) शाम तक तनाव रह सकता है। व्यय की अधिकता रहेगी। आय की कमी के साथ अन्य परेशानियां भी रह सकती हैं। शाम के बाद से समय में सुधार होगा। नए कार्यों की प्राप्ति होगी। सुख-सुविधा के सामान में वृद्धि होगी। कार्य की अधिकता भी हो सकती है। परिवार भी अनुकूल रहेगा। स्थायी संपत्ति के मामलों में लाभ होगा। विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। संतान से सहयोग की प्राप्ति होगी। प्रोफेशन – शाम से व्यापार में तेजी रहेगी। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। नौकरी में अनुशासन का पालन करें और कार्यस्थल पर वरिष्ठों के निर्देशों को गंभीरता से लें। अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें पूरा करने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लव लाइफ – वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में विघ्न बढ़ाने वाले सक्रिय रहेंगे, इसलिए बाहरी हस्तक्षेप से बचें। साथी के साथ पारदर्शिता बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। शुभ अंक – 2, 5, 7, रंग – मेहरून क्या करें – गरीबों को अन्न का दान करें और सूर्य को अर्घ्य दें। अंक 7 (जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 को हुआ है) सुबह के समय अनुकूल बना हुआ है। सफलता जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की विघ्न और परेशानी नहीं होगी। दोपहर में सावधानीपूर्वक कार्य करना होगा। असहयोग रहेगा और व्यय भी बढ़ेंगे। विवाद होने की पूरी संभावना बनी हुई है। शाम से समय में सुधार होगा और धन लाभ के साथ अन्य मामलों में भी आगे बढ़ने का मौका प्राप्त होगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। धार्मिक रहस्यों को जानने की इच्छा होगी। प्रोफेशन – नौकरी में तरक्की मिलेगी और तनाव कम होगा। वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त हो सकता है और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं। व्यापार उत्तम रहेगा। नए संपर्क व्यापारिक विस्तार में सहायक बन सकते हैं और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। लव लाइफ – प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन में माधुर्य बना रहेगा। साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए प्रेम संबंध के नए अवसर बन सकते हैं। शुभ अंक – 2, 7, 8, रंग – गुलाबी क्या करें – शिवलिंग पर दूध-दही अर्पित करें और भोग लगाएं। अंक 8 (जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 को हुआ है) रहस्यमय योजनाएं और राजनीतिज्ञ व्यक्ति सफल होंगे। सर्वत्र तारीफ पाएंगे और प्रसन्नता बनी रहेगी। समस्याओं का हल ढूंढने की क्षमता रहेगी, लेकिन हल निकालने में परेशानी हो सकती है। दोपहर का समय बहुत अच्छा रहेगा। सहयोग की प्राप्ति होगी और उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन के अंत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन व्यवस्था जुटाने में सफल होंगे। प्रोफेशन – व्यापार में नए समझौते हो सकते हैं। नए संपर्क और योजनाएं भविष्य में लाभ दे सकती हैं। नौकरी में संसाधनों की प्राप्ति होगी और कार्यों को पूरा करने में वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण परियोजना में जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। लव लाइफ – संतान से सुख प्राप्त होगा और माता-पिता अनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंध में भी समझ और विश्वास बढ़ेगा। शुभ अंक – 2, 6, 9, रंग – आसमानी क्या करें – श्रीराम दरबार का दर्शन करें और तुलसी का सेवन करें। अंक 9 (जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 को हुआ है) शानदार समय रहेगा। आय के साथ सहयोग की प्राप्ति होगी। विरोधियों को साथियों की मदद से परास्त करने में सफल होंगे। कोई नया काम प्रारंभ हो सकता है। योजनाएं सफल होंगी और नए संपर्क लाभकारी होंगे। संतान से सुखद समाचार प्राप्त होगा। संपत्ति संबंधी विवाद के मामले पक्ष में हो सकते हैं। दिन का अंत भी समय बहुत पक्ष में रहेगा। इस समय हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। धन की आवक में सुधार होगा। प्रोफेशन – व्यापार दोपहर के बाद श्रेष्ठ हो जाएगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में सहायता प्राप्त होगी। वरिष्ठों और सहकर्मियों का सहयोग मिलने से महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ सकता है। लव लाइफ – वैवाहिक सुख बना रहेगा। प्रेम अनुरोध स्वीकार होगा। प्रेम संबंध में सकारात्मक बदलाव आएंगे और साथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और परिवार में भी सुखद वातावरण बना रहेगा। शुभ अंक – 2, 5, 9, रंग – कत्थई क्या करें – शिव जी को आंकड़े का पुष्प अर्पित करें।
Source link
अपनी बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार:किन लोगों के लिए शुभ रहेगा दिन और किन लोगों को अर्लट रहकर करना होगा काम
