![]()
जहानाबाद की एसपी कोटा किरण ने गुरुवार को घोषी थाना परिसर में जनता दरबार लगाया। उन्होंने आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना। जनता दरबार में कई लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। एसपी ने सभी शिकायतें सुनने के बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों से मामलों की जानकारी ली। उन्होंने शिकायतों के जल्द और कानूनी तरीके से समाधान के लिए जरूरी निर्देश दिए। अधिकारियों को कहा कि शिकायतों के निपटारे में किसी तरह की लापरवाही न हो और निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की जाए। थाने के कामकाज और लंबित मामलों की भी जानकारी ली जनता दरबार के बाद एसपी ने घोषी थाना के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से बात की। उन्होंने थाने के कामकाज, लंबित मामलों और क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग को लेकर जानकारी ली। पुलिसकर्मियों को लोगों से बेहतर तालमेल बनाने को कहा एसपी ने पुलिसकर्मियों को लोगों के साथ अच्छा तालमेल बनाने और उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस का मकसद लोगों को सुरक्षित माहौल देना और उनकी शिकायतों का निष्पक्ष समाधान करना है।
Source link
जहानाबाद में SP ने थाने में लगाया जनता दरबार:लोगों की शिकायतें सुनीं; अफसरों को जल्द और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश
