Headlines

हरदोई में शांति समिति की बैठक:आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने पर चर्चा




हरदोई के सण्डीला में आगामी शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दुर्गा महाष्टमी, दशहरा, धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज आदि पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से तहसील सण्डीला के सभागार कक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सण्डीला द्वारा की गई। बैठक में आगामी त्यौहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, विद्युत एवं यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा बाजारों में भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रीय नागरिकों से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए सभी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *